वैवाहिक वर्षगांठ और जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण करते समाजसेवी।
पूंडरी। पर्यावरण व संस्कृति संरक्षण मंच की ओर से एचएसवीपी कॉलोनी में पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंच की ओर से पर्यावरण शुद्ध बनाओ, नस्ल बचाओ अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह से लगातार पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान को समाज के विभिन्न पारिवारिक और सामाजिक आयोजनों से जोड़ते हुए आर्य समाज के प्रधान जयपाल सैनी व सरोज सैनी की वैवाहिक वर्षगांठ, अश्विनी गिरधर के जन्मदिवस और सुनील वालिया, विजय लक्ष्मी, अशोक टाया और सुमन टाया की ओर से पारिवारिक कार्यक्रमों के अवसर पर पौधे लगाए गए। मंच के सदस्यों ने लोगों को जीवन के हर खुशी के अवसर को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया। मंच के प्रधान अनिल आर्य ने बताया कि उनका प्रयास है कि कॉलोनीवासियों के घरों में आने वाले प्रत्येक शुभ अवसर की शुरुआत पौधरोपण से हो। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।
वैवाहिक वर्षगांठ और जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण करते समाजसेवी।