फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक पेड़ मां के नाम’ : उत्साह, भावुकता संग लगा रहे पौधे

Thu, 25 Jul 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहीद नायक सूबेदार सरदारा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकौत में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम बच्चों के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य रमेश कुमार कैंदल ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों व स्टाफ को कम से कम एक पेड़ मां के नाम लगा उनका लालन-पालन करना चाहिए। राजनीति शास्त्र की पीजीटी संतोष ने बेटी डॉ.सिमरन के जन्मदिन पर विद्यालय प्रांगण में घर के सभी सदस्यों के नाम एक-एक पौधा लगाया। प्रधानाचार्य ने समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों से पौधे लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर हिंदी प्राध्यापक रमेश, मक्खन सिंह, अमित, सविता, संजीव, प्रवीन, राम रतन, शीतल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, विधायक लीला राम बुधवार को लाला चरणदास मार्ग पर पौधरोपण किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत देशवासी पौधे लगा रहे हैं। कहा कि सरकार और प्रशासन पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति पूरी तरह गंभीर है।

उन्होंने कहा कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इससे निपटने का एक ही प्राकृतिक तरीका है, पौधरोपण। पेड़ हवा में मौजूद जहरीली गैस जैसे सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और छोटे कण को अवशोषित कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए हरियाली का होना बहुत जरूरी है। वनों के विकास से ही मानव का विकास संभव है। इसलिए हमें वन क्षेत्र को बढ़ाना चाहिए और अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर नरेश मित्तल, प्रकाश उर्फ पप्पू, राजा राम, सरपंच अनिल सैनी, इन्द्र क्योडक, राहुल खुराना, कुशलपाल सैन, सुरेश कुमार, अमित कुमार, राजेन्द्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें