फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोडवेज बसों में सफर हुआ मुश्किल, खिड़कियां जाम, सीट कवर भी फटे हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा रोडवेज की कुछ बसों में सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों विभिन्न प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बसों में खिड़कियां और दरवाजे जाम होने के कारण न तो ठीक से खुलते हैं और न ही बंद होते हैं। इसके अलावा कई बसों में सीटों के कवर भी फटे हुए हैं जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में खिड़कियां नहीं खुलने से बस के अंदर उमस और गर्मी बढ़ जाती है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। कई बार बसों में यात्रियों की संख्या अधिक होने पर हालात और भी असहज हो जाते हैं। यात्रियों का कहना है कि विभाग को बसों की नियमित मरम्मत, खिड़कियों और दरवाजों की जांच और फटे सीट कवर बदलने पर ध्यान देना चाहिए। इससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा और रोडवेज की सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा।

यह बोले यात्री
- यात्री राजेंद्र ने बताया कि कई बसों की खिड़कियां जाम हैं। गर्मी के दौरान जब बस में भीड़ होती है तो सांस लेने में भी परेशानी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि रोडवेज को नियमित रूप से बसों की जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन


- सौरव ने कहा कि ने बताया कि बसों की कई सीटों के कवर फटे हुए हैं जिससे सफर के दौरान असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

- मनोज कुमार ने बताया कि कई बार बसों के दरवाजे भी ठीक से काम नहीं करते। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने विभाग से समय-समय पर बसों के रखरखाव की मांग की।

- दैनिक यात्री राकेश ने कहा कि रोडवेज की बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग इन बसों पर निर्भर हैं। ऐसे में बसों की स्थिति बेहतर होना जरूरी है। इसमें सीट कवर भी फटे हुए हैं। इसके अलावा बसों में गंदगी भी फैली रहती है।
वर्कशॉप मैनेजर अनिल ने बताया कि समय-समय पर बसों की स्थिति की जांच की जाती है। फिलहाल इस समस्या से जुड़ा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो खिड़कियों की मरम्मत करवा दी जाएगी और सीट कवर को भी बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें