पूंडरी। विधायक रणधीर सिंह गोलन शनिवार को खेड़ी रायवाली में मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 33 लाख की लागत से बनाई सडक़ का उद्घाटन किया। इस मौके पर गोलन ने कहा कि क्षेत्र में जहां करोड़ों रुपये की राशि से विभिन्न परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। वहीं, क्षेत्र में सड़क तंत्र को मजबूती प्रदान की जा रही है, ताकि आमजन को आवागमन की और बेहत्तरीन सुविधा मिलती रहे।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। गोलन ने कहा कि पूंडरी हलके के सभी गांवों में एक समान विकास कार्य किए जा रहे हैं। जो भी ग्रामीणों द्वारा मांगे रखी जाती हैं, उन्हें एक कलम से पूरा करने का निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से करोड़ों रुपये हलके के लिए मंजूर करवाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर हलके समूचित विकास का एक विशेष प्लान के तहत कार्य किया जा रहा है, ताकि सभी विकास कार्यों में भागीदार बनें और प्रत्येक वर्ग को उसका सीधा लाभ पहुंचे। गांवों में शहरों की तर्ज पर विकास हो रहा है। बिजली, पानी, निकासी, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य सेवाएं आदि जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना सुनिश्चित की गई है। विकास कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्वक होने चाहिए। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता सतपाल, शमशेर, पहलु, शीशन, बंता राम, जस्सा बदंराना, परमजीत, तेजपाल मौजूद रहे।
पूंडरी में राजकीय पशु औषधालय का उद्घाटन
पूंडरी। विधायक रणधीर सिंह गोलन ने 24 लाख से बनकर तैयार राजकीय पशु औषधालय व 55 लाख की लागत से नव निर्मित म्यौली से धौंस तक जानें वाली सडक़ का उद्घाटन किया। गोलन ने कहा कि हलके में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। हलके की 36 बिरादरी के हर व्यक्ति ने उन्हें इस काबिल बनाया कि वे हलके का विकास करवा सके। शहरों में सडक़ों की हालात पर पूरी नजर है, जहां भी सडक़ें खराब होती हैं। नई सडक़े बनने से गांव के लोगों को आवागमन सरल होता है। राजकीय पशु औषधालय बनने से लाभ होगा। इस मौके पर मिठन, नीलकंठ शर्मा, भोल्लर गुज्जर, तरसेम मौजूद रहे। संवाद