कैथल। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिरार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूल की पूर्व छात्रा कनिका गोयल काे सम्मानित किया गया। कनिका का चयन आईएएस के रूप में हुआ है। इस मौके पर स्कूल पहुंचने पर वेल ऑफ फेम का उद्घाटन कर उसमें स्वयं का अंकित चित्र देख कनिका गोयल उत्साहित नजर आईं।
समारोह में उनके पिता लक्ष्मी गोयल व माता नीलम गोयल भी पहुंचे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से कनिका को स्मृति चिह्न दिया गयौ। साथ ही उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चौधरी परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुमेर चंद चौधरी ने कनिका को 5100 रुपये आशीर्वाद के रूप में दिए। पीयूष चौधरी व नमिता चौधरी ने 2016 में दिया गया ब्रोच कनिका को ही भेंट स्वरूप दिया।
इस मौके पर विद्यालय के मैनेजर अर्पित चौधरी ने विद्यालय में चल रहे चार हाउस के चलते एक हाउस का नाम आईएएस कनिका गोयल के नाम पर रखने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में आईएएस कनिका गोयल ने भी विचार साझा किए और छात्राओं के पूछे प्रश्नों के उत्तर शालीनता से दिए।
इस मौके पर हिंदू शिक्षा समिति के प्रधान राजेश चौधरी, उप प्रधान संजय चौधरी, सचिव जयदीप चौधरी, हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधान सुनील चौधरी, उपप्रधान भूपेंद्र चौधरी मैनेजर सुनील चौधरी व हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैनेजर अर्पित चौधरी, वरिष्ठ उप प्रधान योगेश चौधरी, उप प्रधान प्रदीप चौधरी, वित्त सचिव पुनीत चौधरी व कार्यकारी सदस्य राजीव चौधरी मौजूद रहे।