फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब शिफ्ट होगा ट्रांसपोर्ट नगर

Mon, 23 Nov 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को भीड़भाड़ और प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए जींद रोड पर विकसित किए जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक-ट्रैक्टर मार्केट के शिफ्ट न होने के कारण शहर में अकसर जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रक-ट्रैक्टर मार्केट को शिफ्ट करने के लिए 538 दुकानों में से ट्रांसपोर्ट नगर में 413 दुकानें अलॉट भी हो चुकी हैं। इसके लिए दुकानदार 20 प्रतिशत राशि जमा करवाने के साथ-साथ दो माह की छमाही किस्त भी दे चुके हैं लेकिन दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर कोई फैसला नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


15 साल से बन रहा ट्रांसपोर्ट नगर
शहर से बाहर जींद रोड पर 52 एकड़ में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जा रहा है। वर्ष, 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला सरकार में रखी गई ट्रांसपोर्ट नगर की नींव को 15 साल बीत जाने के बाद अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। 2007 में कांग्रेस सरकार के मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने ट्रांसपोर्ट नगर पर काम शुरू करवाया था जिसमें शहर में ट्रैक्टर-ट्रक रिपेयर की दुकान चला रहे 538 दुकानदारों का सर्वे करवाकर 413 को दुकानें अलॉट कर दी गई थीं। शेष बची 127 दुकानों का दोबारा से सर्वे करवाया जाना है।

तो मिलेगी जाम से मुक्ति
इस समय पुराना बस अड्डे के आसपास स्थित ट्रैक्टर, जीप, ऑटो मार्केट, अमरगढ़ गामड़ी और रेलवे ओवरब्रिज के बीच में स्थित मार्केट, ओवरब्रिज के नीचे की मार्केट सहित आसपास के एरिया में वाहनों के चलते अकसर जाम की स्थिति रहती है। जाम से मुक्ति के लिए ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया गया है। ट्रक मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि अगर ये मार्केट शहर से बाहर चली जाती हैं, तो शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। शहर में ट्रक मार्केट, ऑटो मार्केट, कार मार्केट, ट्रैक्टर मार्केट के आसपास के क्षेत्र में ही अधिक जाम लगता है। इन सभी मार्केट की दुकानें सड़कों पर लगती हैं। वाहनों को ठीक करने के चक्कर में जाम लगता है। साथ ही शहर में बड़े वाहनों के अंदर न आने से प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


ट्रक मार्केट के प्रधान रमेश नागपाल ने बताया कि दुकानदारों ने दुकानों के लिए 25 प्रतिशत राशि जमा करवा दी है। इसके बाद छह माह की किस्तें भी भर दी हैं। जैसे ही सरकार अनुमति देगी, वे अपनी दुकानों को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट कर लेंगे।

दुकानदार श्याम लाल गर्ग ने बताया कि जितना जल्दी ट्रांसपोर्ट नगर शहर से बाहर जाएगा, उतनी जल्दी शहर को जाम व प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर से 50 प्रतिशत प्रदूषण खत्म होगा। जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।

दुकानदार दुर्गेश गर्ग ने बताया कि उनकी ओर से किसी प्रकार कोई देरी नहीं है। ट्रांसपोर्ट नगर तैयार करना प्रशासन का काम है। जैसे ही ट्रांसपोर्ट नगर तैयार होता है। सभी दुकानों को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट कर देंगे।

प्रशासन का प्रयास है कि शहर को जाम से मुक्ति मिले। इस बात का पता लगाया जाएगा कि ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्टिंग का काम कहां अटका हुआ है। इसे शीघ्र ही पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

केएम पांडुरंग, डीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें