कैथल। सर्दी बढ़ते ही चोर सक्रिय हो गए हैं। रात होते ही चोर क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने के पुलिस के पास दो मामले पहुंचे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एसडीओ हिम्मत सिंह ने बताया कि 13 दिसंबर को चोर ग्राम पंचायत सिकंदर खेड़ी से बिजली तार सहित ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी है। दूसरे मामले में मूंदड़ी निवासी जयसिंह के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हुआ है। सामान की कीमत लगभग 73 हजार रुपये है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।