फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगह से ट्रांसफार्मर व एक जगह से मोटरसाइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जगह ट्रांसफार्मर व एक जगह से चोर मोटरसाइकिल चुराकर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी पहली शिकायत में एसडीओ सपना रानी ने बताया कि 28 फरवरी को चोर गांव हाबड़ी किसान अजीत सिंह के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी दूसरी शिकायत में खुराना रोड निवासी सुनील ने बताया कि 31 मार्च को चोर नौ बजे बाजीगर धर्मशाला के सामने से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस को दी तीसरी शिकायत में एसडीओ प्रिंस बूरा ने बताया कि 27 मार्च को चोर गांव मानस के खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चुराकर ले गए। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें