फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अलग-अलग जगहों से ट्रांसफार्मर और बैटरी चोरी

Wed, 22 May 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में चोर अलग-अलग जगहों से ट्रांसफार्मर व बैटरी चोरी कर लिए। इन मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में गांव सरौला के इकबाल सिंह ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चोर 19 मई को उसके तथा महिपाल के खेतों में लगे 16 केवीए के दो बिजली ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। दूसरे मामले में डोहर गांव के जोरा सिंह ने सदर पुलिस कैथल को दी शिकायत में आरोप लगाया कि चोर 17 मई को उसके तथा अन्य किसानों के खेतों से 235 फीट केवल चुरा कर ले गए। तीसरे मामले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुराना के प्राचार्या सुनीता गुप्ता ने आरोप लगाया कि चोर 19 मई को स्कूल में घुसकर वहां पर राखी 15 बैटरी और एक स्टेबलाइजर चुरा कर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें