फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्मी संग बिजली की खपत 15 दिन में दोगुनी

Wed, 22 May 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच अब बिजली की खपत भी बढ़ रही है। घरों, ऑफिसों आदि में लगातार पंखें, कूलर, एसी और फ्रिज के अधिक चलने के कारण बिजली की यह खपत पिछले 15 दिन में दोगुनी हो चुकी है।

बिजली विभाग के आंकड़े के अनुसार, अब जिले में प्रतिदिन 75 से 80 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली खर्च हो रही है। बिजली की यह खपत वर्ष 2023 में 19 मई तक 910 लाख यूनिट ही हुई थी।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बिजली की खपत बढ़ने के बाद अघोषित कट लगना भी शुरू हो चुके हैं। दोपहर के समय में लू के थपेड़ों से लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बिजली की खपत अधिक होने के कारण अब पावर हाउस से लेकर ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ रहा है। यहीं नहीं तार पर भी काफी अधिक लोड बढ़ रहा है, जिस कारण जगह-जगह से खराबी की शिकायत मिल रही हंै।

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के बाद बिजली की खपत काफी अधिक बढ़ गई है | इस कारण शिकायतों में भी बढ़ोतरी हुई है | बढ़ती गर्मी को देखते हुए निगम ने कुछ दिन पहले मरम्मत का कार्य भी शुरू किया था। इसके तहत पूरे जिले में करीब 160 किलोमीटर तक तार बदले गए थे।

गौरतलब है कि जिले में चार मई तक औसतन 40 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली की खपत हो रही थी। इसके बाद से रोजाना बिजली की खपत बढ़ते बढ़ते 21 मई तक 78.84 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। वर्ष 2023 में एक से 19 मई तक जिले में 910 लाख यूनिट बिजली खपत हुई थी जो इस साल बढ़कर 1215 लाख यूनिट हो गई है | आने वाले दिनों में मौसम को देखते हुए इसके और अधिक बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली निगम अलर्ट

बिजली निगम के सभी अधिकारियों को बिजली की समस्या के समाधान को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे वे गर्मी के मौसम को देखते हुए 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें। कोई भी शिकायत आती है तो उसका जल्द समाधान करें। कई बार रात के समय आला अधिकारी फील्ड में पहुंचकर दौरा भी करते है | शिकायत बढ़ने का कारण बिजली की खपत का बढना है। बिजली की खपत बढ़ती है तो तार व ट्रांसफार्मर पर भी लोड बढ़ता है। यदि किसी उपभोक्ता को बिजली से संबंधित शिकायत है तो वह 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। -सोमबीर, अधीक्षक अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, कैथल

मई 2023 और 2024 की बिजली खपत (लाख यूनिट में)
डिवीजन
2024
2023

गुहला
348.17
244.76 लाख यूनिट

कैथल
491.70
382,29 लाख यूनिट

पूंडरी
375.45
283.93 लाख यूनिट

कुल
1215.32
910.98 लाख यूनिट

तिथि
2024
2023

15 मई
66.81
61.97 लाख यूनिट

16 मई
72.62
61.83 लाख यूनिट

17 मई
72.35
63.22 लाख यूनिट

18 मई
73.79
34.32 लाख यूनिट

19 मई
77.84
54.07 लाख यूनिट

कुल
363.41
275.41 लाख यूनिट

यह डाटा अभी 19 मई तक का ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें