कैथल। कुरुक्षेत्र-जींद रूट पर दोपहर के समय बंद पड़ी ट्रेनाें का दोबारा संचालन न होने से यात्रियाें में रोष है।कोरोना काल के बाद से इस रूट पर ट्रेनें स्थगित चल रही हैं। जिस वजह से कुरुक्षेत्र व जींद जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस रूट पर सुबह व शाम को तो रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है मगर दोपहर को नहीं।
रेल यात्री पुनीत ने कहा कि अब तो कोरोना महामारी गए दो साल से ज्यादा बीत गए हैं लेकिन दोपहर के समय चलने वाली यात्री गाड़ी का संचालन शुरू नहीं किया गया। रेल यात्री ईश्वर सिंह ने कहा कि दोपहर के समय ट्रेन संचालित न होने से रेल यात्रियों को अधिक कठिनाई झेलनी पड़ रही है। इसका समाधान किया जाना चाहिए। वे नवनियुक्त सांसद नवीन जिंदल से अनुरोध करते हैं इस मांग संसद में उठाते हुए रेलगाड़ियों का संचालन करवाया जाए।
वर्तमान समय में कैथल से करीब आठ ट्रेनें संचालित की जा रही है। जिसमें दो एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल हैं। दोपहर के समय फिलहाल कोई ट्रेन संचालित नहीं हो रही है। ट्रेनों के संचालन पर रेलवे बोर्ड की ओर से ही फैसला लिया जाता है।
- सतीश कुमार, अधीक्षक, कैथल रेलवे स्टेशन।