फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अध्यापकों को टैबलेट उपयोग के लिए दिया प्रशिक्षण

Fri, 05 May 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीवाल और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क में वीरवार को अध्यापकों को ई-अधिगम प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीवाल में अध्यापकों को टैबलेट के उपयोग के लिए प्रशिक्षण दिया गया । प्रधानाचार्य अभय राम शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को टैबलेट का प्रयोग करने के बारे में जानकारी प्रदान करना है। इस मौके पर मुख्य निरीक्षण कर्ता मनोज कुमार एपीसी, अभय राम प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दीवाल, नफे सिंह प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहना, नीरज कुमार प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सजुमा, मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार और हरविंदर कुमार व दीवाल क्लस्टर के 22 प्राध्यापक मौजूद रहे।

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क में क्लस्टर स्तर पर ई-अधिगम का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें चार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें कुल 36 अध्यापक थे। इसमें मास्टर ट्रेनर के तौर पर ज्योति व नरेश कुमार ने अध्यापकों को टेबलेट का उपयोग करने, इसके माध्यम से छात्रों को विषयों के बारे में जानकारी देना है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए विभाग ने बीईओ नरेश कुमार की ड्यूटी लगाई। नरेश कुमार ने टेक्निकल शिक्षा के साथ बच्चों को जोड़ने पर चर्चा की। इस मौके पर इंदु गुप्ता, शमशेर कैंदल, बलराज, कर्ण सैनी, पुनम रानी, स्वाति मेहता, सुरेश कुमार व नीरज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजौंद में भी कार्यक्रम

राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवबन कलस्टर में ईं-अधिगम का प्रशिक्षण दिया। इसमें तीन विद्यालयों के 15 अध्यापक शामिल रहे। मॉनिटरिंग करने के लिए जिला परियोजना सहायक कुशल कुमार ने शिरकत की। प्रधानाचार्य रामेश्वर दास ने कहा कि अब समय की जरूरत है कि तकनीकी का इस्तेमाल शत-प्रतिशत किया जाए। शिविर में मास्टर ट्रेनर सुरेश कुमार व परमजीत कौर तथा कंप्यूटर अध्यापिका ने परीक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर में अनीता रानी, जयपाल, एकता, शीला, जगमिंद्र, पूनम, दिनेश, सुनीता रानी, दीपा, अदिति, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें