फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वोटिंग करवाने वाली मोबाइल टीमों को दिया प्रशिक्षण

Fri, 17 May 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार के मार्गदर्शन में आरकेएसडी कॉलेज में कैथल विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं का बैलेट पेपर से घर पर मतदान कराने को लेकर गठित की गई मोबाइल पोलिंग टीमों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं कैथल एसडीएम सुशील कुमार ने कहा कि कैथल विधानसभा क्षेत्र में ऐसे 244 मतदाता हैं जो घर से वोटिंग की सुविधा का लाभ लेंगे। इसमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 192 तथा 52 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। इसके लिए 14 मोबाईल टीमों का गठन किया गया है। कैथल विधानसभा क्षेत्र के इन विशेष मतदाताओं के वोट डलवाने का कार्य 17 मई को किया जाएगा। सभी पोलिंग टीम जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दी गई सूची के शामिल बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं को एक दिन पहले निर्धारित शेड्यूल की जानकारी अवश्य दें। कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाए। कहा कि पोलिंग पार्टी में एक सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ, पोलिंग अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर सहित एक वीडियोग्राफर व पुलिसकर्मी मौजूद रहेगा। पोलिंग के दौरान मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जो नियम निर्धारित किए गए हैं उनकी पूरी तरह से पालना की जाए। सभी पोलिंग पार्टियां अपने साथ पर्याप्त मात्रा में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए जो भी आवश्यक स्टेशनरी है उसे अपने साथ लेकर जाएं और बैलेट मतदान के समय मतदाता से डिक्लेरेशन फॉर्म जरूर ले अन्यथा उसका मतदान वैध नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें