फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही दो छात्राओं को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत; चालक फरार

Thu, 03 Sep 2026 12:46 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

मृतकों की पहचान गांव मांडी निवासी नवनीत और गुर्णदीप कौर के रूप में हुई है। नवनीत 10वीं और गुर्णदीप कौर 9वीं कक्षा की छात्रा थी। दोनों सीवन के गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थीं।
विज्ञापन
कैथल में ट्रक ने दो छात्राओं को कुचला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के सीवन में चीका-कैथल मार्ग पर वीरवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई। दोनों छात्राएं स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे सुखू साइकिल वाले के पास एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक का टायर दोनों छात्राओं के ऊपर से निकल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गांव मांडी निवासी नवनीत और गुर्णदीप कौर के रूप में हुई है। नवनीत 10वीं और गुर्णदीप कौर 9वीं कक्षा की छात्रा थी। दोनों सीवन के गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सीवन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें