फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

Mon, 13 Apr 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पूंडरी में बस स्टैंड से लेकर शहीद गिरधर लाल आहलूवालिया चौक तक सड़क पर किया गया अतिक्रमण।
विज्ञापन
पूंडरी। शहर में बस स्टैंड से लेकर शहीद गिरधर लाल आहलूवालिया चौक तक सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण ने आम लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। गिरधर चौक से पूंडरी शहर और चौक से तहसील कार्यालय तक दुकानों से ज्यादा सामान सड़कों पर है और कई जगह रेहड़ी-फड़ी वालों ने पक्के कब्जे किए हुए हैं। गेहूं के सीजन के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। कस्बा वासियों का कहना है कि वे कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईकोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन करवाते हुए अतिक्रमण को स्थायी रूप से हटाया जाए।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से स्पष्ट आदेश दिए गए थे कि सड़क किनारे दुकानदारों की ओर से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए। हालांकि, उस समय पीडब्ल्यूडी विभाग ने केवल औपचारिक कार्रवाई करते हुए नाममात्र का अतिक्रमण हटाया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद हालात फिर पहले जैसे हो गए। वर्तमान में स्थिति यह है कि दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर आधी सड़क तक सामान फैला रखा है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा अलग से समस्या को और बढ़ा रहा है। परिणामस्वरूप, दिनभर इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों को आवागमन में काफी समय बर्बाद करना पड़ता है।

10 अप्रैल को मार्केट में मुनादी करवा दी थी कि सभी कब्जाधारी अपना कब्जा हटा लें। मुनादी के बाद समय दे दिया गया है और समय पूरा होते ही विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र कुमार, एसडीओ, नगर पालिका, पूंडरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें