कैथल। चीका में चोर एक किसान के ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमर सिटी कॉलोनी निवासी अमरदीप ने चीका थाना में शिकायत दी कि सुबह के समय वह अपने ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चीका आया हुआ था। उसने अपने वाहन को पिहोवा रोड पर खड़ा किया था। वहां से अज्ञात आरोपी उसके ट्रैक्टर-ट्राली चोरी कर ले गया। उसे साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद