फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेट चोरी में कबाड़ी सहित तीन आरोपी काबू

Fri, 04 Oct 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पशु अस्पताल से एल्यूमीनियम का गेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव माजरा रोड़ान जिला करनाल निवासी विकास व अंकुश और आरोपी कबाड़ी पूंडरी निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मूंदडी निवासी सरपंच प्रतिनिधी महेंद्र सिंह की शिकायत के अनुसार 26 सितंबर की रात चोरों ने गांव के पशु अस्पताल में बने स्नानघर का एल्यूमीनियम गेट चोरी कर लिया था। गांव के सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर बाइक सवार तीन लडक़े गेट चोरी करके ले जाते दिखाई दे रहे थे। उक्त मामले में पहले ही आरोपी कोयर जिला करनाल निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपियों के कब्जे से 200 रुपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें