फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में ट्रैक्टर चालक की गई जान

Tue, 08 Oct 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल । कस्बा चीका के पिहोवा रोड पर ट्राला और ट्रैक्टर के बीच हुई भिडंत में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया।

रतनगढ़ ककराली निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अक्तूबर को जब उसका भाई वेद प्रकाश ट्रैक्टर पर सवार होकर पिहोवा रोड से जा रहा था तो ट्राला चालक ने ट्राला को तेज और लापरवाही से चलते हुए उसके भाई के ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया तथा ट्रैक्टर चालक वेद प्रकाश की मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की चपेट में आने से घायल : सदर पुलिस कैथल ने सड़क हादसे का एक केस दर्ज किया है। गुरुद्वारा डेरा सेक्टर 21 के रणजोद सिंह ने सदर पुलिस कैथल को दी शिकायत में बताया कि कि 30 सितंबर को जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव डोहर से जा रहा था तो मलकीत सिंह ने अपनी बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसे चपेट में लेकर घायल कर दिया। हादसे की बात आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें