फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक जाम होने से कैथल नहीं पहुंची ट्रेन

Sat, 01 Mar 2014 11:57 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर जाट समुदाय के लोगों ने नरवाना के पास रेल ट्रैक जाम कर दिया, इससे जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन शनिवार शाम को कैथल स्टेशन पर समय पर नहीं पहुंच पाई। इस कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र, ढांड सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को मजबूरी में बसों में सफर करना पड़ा। देर शाम को जाट नेताओं की सरकार से वार्ता सफल होने के बाद आंदोलन को समाप्त कर दिया गया। जाट नेताओं ने सरकार को पांच मार्च तक का अल्टीमेटम दिया है।

जाट समाज के लोगाें ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो छह मार्च को रेलवे ट्रैक व सड़क मार्ग दोनों को जाम कर दिया जाएगा। जाट आरक्षण संघर्ष समिति राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण, जाट संघर्ष समिति के युवा प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर व जाट नेता होशियार सिंह ने बताया कि जाट समाज के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर शनिवार को दोपहर को नरवाना के पास रेलवे ट्रेक पर जाम लगा था लेकिन सरकार से समिति सदस्यों की बात हुई है। सरकार ने उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद उन्होंने ट्रैक खोल दिया।
विज्ञापन


उधर रेलवे ट्रैक बाधित होने से कलायत, कैथल, ढांड व कुरुक्षेत्र जाने वाली यात्री रेलगाड़ी शाम के समय कैथल रेलवे स्टेशन पर समय पर नहीं पहुंच पाई। ट्रेन के समय पर न आने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल यात्री काफी समय तक ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन ट्रेन देरी से आने के कारण लोगों को बसों में सफर करना पड़ा।

 दूसरी ओर रेल यात्रियों ने कहा कि जाट समाज द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर ट्रैक जाम करना लोगों को परेशान करने वाली बात है। रेलवे ट्रैक रोकना मांगों का समाधान नहीं है। आरक्षण की मांग कर रहे लोगों को ट्रेक रोकने के बजाय सरकार से मिलकर मांगों का समाधान करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें