फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेंढक, नींबू-चम्मच दौड़ में लिया हिस्सा

Sat, 09 Dec 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन में हुए खेलों में सिंपल रेस, लांग जंप, शॉटपुट, मेंढक दौड़, नींबू चम्मच दौड़ इत्यादि खेल प्रतियोगिता करवाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष रामनिवास सिंगला व प्रधानाचार्य कर्मजीत कौर ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि रामनिवास सिंगला ने कहा कि बच्चों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने का खेलों से अच्छा तरीका कोई नहीं है। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों को टीमवर्क, नैतिकता, अनुशासन और स्पर्धात्मकता की शिक्षा मिलती है।
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिता में विजय और पराजय का अनुभव करने से बच्चों का आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है। रामनिवास ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत बच्चों ने मार्च पास्ट करके की व उसके बाद मशाल जलाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य करमजीत कौर ने बताया कि खेल प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास के साथ साथ बच्चे का शारीरिक विकास करना भी है। इन खेलों में विजेताओं को पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिए गए हैं। स्कूल समिति के सदस्य लक्ष्य सिंगला ने बताया कि शनिवार को फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, क्रिकेट, स्लो साइकल दौड़ आदि का आयोजन होगा। आदि खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी। इन खेलों में भी बच्चों को अपनी योग्यता और उत्साह का परिचय देने का मौका मिलेगा। इन खेलों के परिणाम शनिवार को जारी किए जाएंगे। इसमें सभी प्रतिभागियों व विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें