फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रस्तुतियों से मोहा मन, खेलों में दिखाया दमखम

Sat, 09 Dec 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता, स्पर्धा-2023 कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस खेल समारोह में एथलेटिकिज्म, टीम वर्क और बेहद उत्साह का जीवंत प्रदर्शन रहा। कार्यक्रम के पहले दिन सिग्नस अस्पताल कैथल के यूनिट प्रभारी डॉ. सतेंद्र गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में रूप में शिरकत की।

विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, मैनेजर गौरव गर्ग, चेयरपर्सन निधि कंसल और प्राचार्य डॉ. संत कौशिक ने गुलदस्ता भेंट कर और स्कूल बैंड की मधुर ध्वनि से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सरस्वती वंदना के साथ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद ध्वजारोहण और शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यार्थियों ने रंगारंग और मनोरंजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। विद्यार्थियों के शानदार मार्च पास्ट में हेड बाॅय हरप्रीत व हेड गर्ल कोमल के नेतृत्व में समारोह को जोश से भर दिया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर 100 मीटर दौड़, वाटर हर्डल रेस, लेमन रेस, थ्री लेग रेस और फ्रोग रेस जैसी रोमांचक गतिविधियां करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने 75 स्वर्ण, 75 रजत और 75 कांस्य पदक अपने नाम किए।

विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि खेलों का महत्व स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। प्राचार्य डॉ. संत कौशिक ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। प्रतियोगिता के समापन पर परिणाम की शनिवार को घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें