फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विकसित भारत की शपथ ली, पात्र लोगों को दिए लाभ

Sat, 24 Feb 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका के नए नगरपालिका भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें चीका नगरपालिका की अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को विकसित भारत की

शपथ दिलाई। लाभर्थियों को लाभ भी मिले।

नगरपालिका की अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई स्टॉलों का निरीक्षण करके दी जा रही जानकारी व सेवाओं पर फीडबैक ली। नप अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जन की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जा रहा है। अब दोबारा से नगर पालिका क्षेत्रों में भी इस यात्रा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


जो वंचित पात्र व्यक्ति रह गए हैं, उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि जहां आमजन को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, वहीं विकासात्मक दृष्टिकोण से नगर पालिका क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। चीका शहर में करोड़ों रुपये की राशि से विकास कार्य पूरे करवाए जा चुके है, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदली है।

अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को 2.50 लाख रुपये के चेक भी वितरित किए। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव राजेश कुमार, पार्षद शालू गोयल, पार्षद रेखा, मिंकु सिंगला, संभालू गोयल, जेई खुशीराम, जोनल मैनेजर भूपेंद्र सिंह, मदन सिंह, मांगेराम शर्मा, अमित आदि मौजूद रहे।

विभिन्न योजनाओं का लोगों को मौके पर दिया लाभ

कैथल। विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड 20, 21 व 22 के लिए मॉडल टाउन वार्ड नंबर 11 के सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कृष्ण बंसल ने शिरकत की।

कृष्ण बंसल ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति तक केन्द्र व प्रदेश सरकार की सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। अंत्योदय की भावना से लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे। उसी दिशा में केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कृष्ण बंसल ने विभिन्न विभागों की लगाई स्टॉलों का अवलोकन किया और मौके पर ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को दिया।

इस मौके पर उन्होंने विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। मोदी सरकार की तारीफ के साथ कहा गया कि हरियाणा प्रदेश में भी इसी तर्ज पर कार्य हो रहा है, जिससे प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कर्मचारी मनोज फौजी, कविता रानी, उषा रानी, खैराती लाल, रविदत्त को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर नगर पालिका सचिव पवन कौशिक, नरेश जांगड़ा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें