फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ससुराल चंदलाना से लापता हुआ दामाद

Sat, 24 Feb 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड (कैथल)। ससुराल में आए हुए दामाद के अचानक लापता होने दोनों परिवार सदमे में है। उसे लापता हुए 11 दिन बीत चुके है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इससे दोनों परिवारों को चिंता बढ़ती जा रही है। ढांड पुलिस से मामलेे की शिकायत की गई है। पुलिस ने घर वालों को आश्वासन दिया है कि गुमशुदा को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।

ढांड पुलिस को दी शिकायत में सौथा निवासी हरीश कुमार ने कहा कि उसके बड़ा भाई शुभम 12 फरवरी को सायं के समय अपनी ससुराल चंदलाना में गया था। रात के समय वह अपनी ससुराल में था। अगले दिन 13 फरवरी को ससुराल से सुबह साढ़े नौ बजे अपनी आई-20 कार से घर के लिए निकला था लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचा। रिश्तेदारों में भी काफी खोजबीन के बाद उसका कोई पता नही चला। शुभम के ससुर धर्मपाल शर्मा ने बताया कि उसका दामाद जब घर आया तो वह ठीक था। रात के समय घर पर अच्छी तरह से बातचीत की।
विज्ञापन


सुबह जब उसे विदा किया तो उस समय भी उसके चेहरे पर किसी प्रकार की कोई मायूसी ही थी। फिर ना जाने वह अचानक कहां और कैसे लापता हो गया। यहां से जाने के बाद से ही उसका मोबाइल बंद आ रहा है जोकि हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


ढांड थाना प्रभारी विजेंद्र ने बताया कि सौथा निवासी हरीश की शिकायत पर उसके भाई शुभम के चंदलाना ससुराल में आने के बाद अचानक लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। उसका मोबाइल स्विच आफ आ रहा है। पुलिस मामले कही गहनता से जांच कर रही है। शीघ्र ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें