संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन, कैथल। नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस की जागरूकता टीम ने सीवन, पोलड़, कांगथली, अगोंध, पीडल, खरौदी व भूना में युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लोटे में नमक डालकर नशे से दूर रहने की शपथ ली गई।
इस मौके पर जागरूकता टीम में पीएसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार व होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम शामिल रही। टीम ने जानकारी दी कि जिला पुलिस युवाओं को नशे से दूर रखने तथा खेलों से जोड़ने के लिए खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है।
अभियान के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य आमजन को नशे की बुराइयों से अवगत करवाना तथा नशे के आदि युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। इस अभियान से पहले भी जिला पुलिस की टीम सुबह और शाम युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दे रही हैं। इस अभियान से जहां युवा खेलों से जुड़ेंगे औ वे आपराधिक गतिविधियों से दूर रहेंगे। पुलिस प्रशासन के अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले के तमाम युवा खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। अभियान के दौरान युवाओं व आमजन ने लोटे में नमक डालकर नशा ना करने की ली शपथ ली।
गौरतलब है कि पुलिस का उद्देश्य नशे के आदि युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का है। पुलिस टीम ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान में अपना योगदान दें, साथ ही उन्होंने अपील की है कि नशे का कारोबार करने वालों की सूचना डायल 112 पर पुलिस विभाग को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ