फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नए साल पर हवन कर लिया समाज सेवा का प्रण

Thu, 02 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में एनएसएस शिविर के चौथे दिन व नए साल के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों ने हवन किया। अपने भविष्य के प्रति सचेत रहते हुए समाज सेवा का प्रण लिया। बच्चों में उत्साह का संचार दिखाई दिया। दोपहर बाद के सत्र में कॉमर्स प्रवक्ता शिव कुमार ने बच्चों को भविष्य में निवेश व बचत करने के विभिन्न तरीकों का अपना अनुभव साझा करते हुए उन्हें बैंकिंग प्रणाली से रूबरू करवाया।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी विकास नेहरा ने प्रिंस, प्रशांत, व मनदीप के सहयोग से बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता करवाते हुए स्वयंसेवकों के लिए चाय व खाने की उचित व्यवस्था की। इस स्वयं सेवकों ने नए साल के कार्ड व पोस्टर बना कर एक दूसरे को भेंट किए। संवाद

छात्र-छात्राओं को रैबीज के बारे में किया जागरूक
राजौंद। गांव भाना के शहीद सिपाही मिठिया राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को रैबीज के बारे में जागरूक किया। इस दौरान पशु अस्पताल करोड़ा से आए डॉक्टर राममेहर कादियान व पशु चिकित्सालय भाना से आए डॉ. जोरावर सिंह ने विद्यार्थियों को कई बीमारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि कुत्ते के काटने पर हमें उसकी निगरानी करनी चाहिए और ध्यान से देखना चाहिए कि कुत्ता पागल है या नहीं। सरकारी अस्पताल में इसके मुफ्त टीके लगाए जाते हैं। डॉ. जोरा सिंह ने पशुओं के मुख्य रोगों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीपक राविश, संस्कृत प्राध्यापक प्रवीण कुमार व उप कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें