फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इग्नू में दाखिले की कल अंतिम तिथि

Thu, 09 Apr 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। यह निर्णय उन विद्यार्थियों के हित में लिया गया है, जो किसी कारणवश अभी तक किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं ले सके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इग्नू में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया फिलहाल जारी है। ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित हो रहे हैं।

डॉ. धर्म पाल ने यह भी स्पष्ट किया कि जो विद्यार्थी पहले से किसी अन्य संस्थान में नियमित में अध्ययन कर रहे हैं, वे भी इग्नू से अतिरिक्त डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। इससे उनके करियर के अवसर बढ़ेंगे और विभिन्न विषयों में ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें