फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएसडी : आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

Fri, 27 Jun 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में दाखिला फार्म जमा करवाने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। अब तक यहां उपलब्ध सीटों से कई गुणा ज्यादा आवेदन फार्म आ चुके हैं।
विज्ञापन


 इसके अलावा अन्य कॉलेजों में भी दाखिले की अंतिम तिथि नजदीक पहुंच गई है। आरकेएसडी कॉलेज में अभी तक 1040 सीटों के लिए 4500 प्रोस्पेक्टसों की बिक्री हो चुकी है। प्रोस्पेक्टसों की बिक्री से अनुमान लगाया जा सकता है कि मेरिट सूची काफी ऊंची रहेगी।

 कॉलेज प्राचार्य डा. एसबी गोयल ने बताया कि  पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद दूसरी कट ऑफ लिस्ट में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। बीएससी, बीकॉम में मेेरिट सूची काफी ऊंची रहेगी। उन्होेंने बताया कि विद्यार्थी 28 जून तक प्रोस्पेक्टस लेकर जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


पहली कट ऑफ तीन जुलाई को जारी होगी। कॉलेज में अभी तक 2500 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए में दाखिला लेने लिए करीब 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बीए के फार्म सीधे कॉलेज में जमा करवाएं जा रहे हैं। करीब 1150 फार्म जमा किए जा चुके हैं।
 
इंदिरा गांधी महिला कॉलेज:
इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में अभी तक 1500 प्रोस्पेक्टसों की बिक्री हो चुकी है। कॉलेज प्राचार्य डा. साधना ठुकराल ने बताया कि कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्राओं को काफी रुझान है। पहली कट ऑफ लिस्ट तीन जुलाई को जारी होगी।  
शुरू हो सकती हैं एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री व गणित की कक्षाएं
आईजी कॉलेज प्रबंधक समिति के उप प्रधान रामबहादुर खुरानियां ने बताया कि कॉलेज प्रबंधक जिले की छात्राओं के लिए एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, व एमएससी गणित शुरू करना चाहता है। उसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग से अनुमति मिलनी शेष है। आवदेन किया गया है।
विज्ञापन


डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज :
राजकीय कॉलेज में सीटों से दोगुने विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। विद्यार्थी  30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि कॉलेज अभी तक 900 विद्यार्थियों ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तारीख को देखते हुए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन के लिए भीड़ उमड़ रही है। विद्यार्थी कॉलेज में बिना किसी प्रोस्पेक्टस लिए ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें