फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन : शशि

Tue, 28 Oct 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा महिला विकास निगम की जिला प्रबंधक शशि बाला ने बताया कि विभाग की ओर से हरियाणा की बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) स्थायी निवासी लड़कियों/महिलाओं के लिए अशोका लीलैंड ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान में 21 दिन का चालक प्रशिक्षण व आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके लिए लड़कियों व महिलाओं के लिए पात्रता निर्धारित की गई है। हरियाणा राज्य की मूल निवासी तथा आयु 18-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास (उच्चतर शैक्षणिक योग्यता को वरीयता दी जाएगी), अच्छी दृष्टि (रंग दृष्टिहीनता न हो) एवं वैध लर्नर लाइसेंस धारक होनी चाहिए, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) या जिस परिवार की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में केवल 1.80 लाख रुपये या इससे कम है उस परिवार की महिलाएं व लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को एक हजार रुपये का वजीफा दिया जाएगा। निर्धारित तिथि 28 अक्टूबर 2025 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें