फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज गुहला में, रैली की तैयारियों पूरी

Thu, 26 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 27 नवंबर को पुरानी अनाज मंडी चीका मेें रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही पांच विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। विधायक कुलवंत बाजीगर का दावा है कि रैली में लोगों की काफी भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन


वहीं डीसी के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 नवंबर को गुहला खरकां रोड से खेड़ी दाबन रोड के अपग्रेडेशन का शिलान्यास करेंगे। इसी समारोह में तीन करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से दो एकड़ क्षेत्र में बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया जाएगा।

हलका विधायक कुलवंत बाजीगर ने अधिकारियों के साथ रैली स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गुहला में होने वाली विकास रैली में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे तथा कई नई परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम गुहला कमलप्रीत कौर, तहसीलदार विजय मोहन सियाल, नपा सचिव कुलदीप मलिक, मार्केट कमेटी सचिव विरेंद्र कुमार, नपा के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश गोयल, पूर्व पार्षद जय प्रकाश सीड़ा, गुहला भाजपा व्यापार सेल के अध्यक्ष सुभाष मित्तल, महामंत्री गुरनाम सिंह, ओमप्रकाश बबली सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसपी कृष्ण मुरारी ने भी रैली स्थल का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया।

गांवों का दौरा
सीवन। बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के जिला प्रमुख बाल कृष्ण मोरे और निगरानी समिति गुहला के अध्यक्ष देवेंद्र हंस ने रैली के लिए गांव मलिकपुर, डोहर, कवारतन, मांडी, फिरोजपुर, सौथा, खेड़ी गुलाम अली व फर्शमाजरा में लोगों को न्योता दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व सीवन के पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, मंडल सीवन के कन्या शक्ति क्रांति के सह संयोजक अंकित गुर्जर, पाला राम धीमान, दर्शन सैनी, संदीप सैनी, संदीप, कुलदीप गुर्जर, प्रवीण धीमान, रजत गुर्जर, अशोक गोयल, पाली सैनी, नरेश शर्मा सीवन, जसमेर फिरोजपुर, बलविंद्र गुर्जर सीवन, संदीप सैनी, नरेश सिंगला, बिट्टू सैनी, तिलक रहेजा, जितेंद्र भुल्लर पोलड़, अशोक गोयल, मुकेश मुंजाल लक्की, वकील सैनी सीवन, कंवल संदूजा, राहुल कथूरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें