फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाल डोरा संपत्तियों का समय पर हो पंजीकरण

Thu, 21 Sep 2023 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में मंगलवार को डीसी प्रशांत पंवार ने लाल डोरा की संपत्ति के पंजीकरण से संबंधित सभी बीडीपीओ तहसीलदारों और अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत होने वाली सभी लाल डोरा की संपत्ति का पंजीकरण समय पर होने चाहिए। ढिलाई होने पर संबंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिले में स्थित लाल डोरा की जमीन का पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिले में लाल डोरा की संपत्तियों के पंजीकरण के कार्य अनुसार गुहला खंड में 173, कैथल खंड में 379, कलायत खंड में 253, पूंडरी में 213, राजौंद में 210, सीवन खंड में 198 का हो चुका है। ढांड ब्लॉक में पोर्टल के अनुसार 148 प्रोपर्टी में से 111 का पंजीकरण हो चुका है तथा 37 पेंडिंग हैं इसके अलावा एक प्रॉपर्टी ऑपन स्पेस की पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि जिला में लाल डोरा की एक लाख 16 हजार 905 प्रापर्टी कार्ड हैं, इनमें से एक लाख 16 हजार 860 प्रोपर्टी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं तथा 45 लंबित हैं। इसके साथ 6 हजार 183 प्रोपर्टी को पोर्टल पर अपलोड कर दिया है व एक लाख 10 हजार 722 प्रॉपर्टी पेंडिंग हैं। कुल प्रॉपर्टी में से कुल 23 हजार 407 का पंजीकरण हो चुका है व 93 हजार 502 पेंडिंग हैं। उन्होंने कहा कि सभी बीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र के लाल डोरा की जमीन का पंजीकरण समय पर करें। सरकार के निर्देशों के अनुपालन में ढिलाई न बरतें। किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। इस मौके तहसीलदार अनिल बिढ़ान, नायब तहसीलदार अशीष, बीडीपीओ कंचन लता, अनु टांक, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें