फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर महिला के बैंक खाते से ठग ने निकाले 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कल्लरमाजरा निवासी एक महिला के बैंक खाते से अज्ञात आरोपी ने 10 हजार रुपये एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला चरणजीत कौर ने चीका थाना में शिकायत दी कि 24 मई को वह कैथल रोड स्थित एक बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गई थी। वहां पर अज्ञात आरोपी ने उसे बातों में उलझाते हुए उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में आरोपी ने उसके बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकलवा लिए। ये रुपये आरोपी ने धोखाधड़ी पूर्वक निकाले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआई शमशेर सिंह को मामले की जांच सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें