फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महाराजा सूरजमल, छोटू राम के जीवन पर प्रकाश डाला

Wed, 14 Feb 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट धर्मशाला में सूरजमल जाट वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले महाराजा सूरजमल व छोटूराम की जयंती मनाई। अतिथियों ने महाराजा सूरजमल व छोटू राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाट धर्मशाला के प्रधान रोशन लाल पाडला ने कहा कि महाराजा सूरजमल व छोटू राम ने समाज के लिए जो कार्य किए उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। वे समाज के सच्चे पथ प्रदर्शक थे। युवा पीढ़ी को महाराजा सूरजमल व छोटू राम के पद चिह्नों पर चलते हुए उनकी तर्ज पर समाज के विकास के लिए काम करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जाट समाज के अग्रणी खिलाड़ी, प्रशासक, शिक्षा के क्षेत्र में
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज की शान बढ़ाने वाले लोगों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जाट धर्मशाला के रोशन लाल पाडला, बलदेव तितरम, केशा राम प्योदा करण मलिक,जसबीर बेनीवाल, जेपी जागलान, गुरदीप ढांडा, मनदीप जागलान, राजेश बनवाला, दलबीर सिंह, कर्मबीर चहल, सोनू मलिक व संदीप कोटड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें