फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोरी ने दो युवकों पर लगाया अपहरण, दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

Wed, 14 Feb 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने दो युवकों पर उसका घर से अपहरण करने, दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने थाने में शिकायत दी कि कुछ समय पहले एक युवक का उसके पास फोन आया और उससे बातचीत करने लगा। 11 फरवरी को रात करीब 10 बजे आरोपी एक अन्य युवक के साथ उसे गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर घर से ले गया।

आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी धनपति ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें