फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: थार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

Wed, 15 Jul 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव फरल के पास तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से घायल आशीष की टांग काटनी पड़ी।
विज्ञापन

गांव फरल निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 जुलाई की शाम वह अपने दोस्त आशीष और लाभ सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर ढांड से मोबाइल फोन लेकर वापस गांव लौट रहे थे। शाम करीब 7:15 बजे गांव फरल से पहले बने सेलर के पास पुंडरी की ओर से आ रही काले रंग की थार ने तेज गति और लापरवाही से उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें