फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एशियन जूडो चैंपियनशिप में दम दिखाएगी किसान की बेटी दिशा

Wed, 15 Jul 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जूडो ​खिलाड़ी दिशा कैराें।
विज्ञापन
कैथल। जूडो खिलाड़ी दिशा कैरों अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह 14 से 18 जुलाई तक जॉर्डन में आयोजित होने वाली एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में 52 किलोग्राम भार वर्ग में देश की ओर से चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन

दिशा मंगलवार को भारतीय जूडो टीम के साथ इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जॉर्डन के लिए रवाना हो गई। दिशा का चयन पिछले माह चंडीगढ़ में आयोजित कैडेट राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है। पहली बार वह किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की जर्सी पहनकर उतरेंगी।
दिशा के पिता करमजीत किसान हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटी के खेल के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। परिवार के सहयोग और नियमित अभ्यास के दम पर दिशा ने राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन

जूडो कोच जोगिंदर और डीपीई संदीप कुमार ने बताया कि दिशा अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। पिछले वर्ष उन्होंने स्कूल नेशनल में स्वर्ण और सब-जूनियर नेशनल में रजत पदक हासिल किया था। संवाद

जूडो खिलाड़ी दिशा कैराें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें