फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर लाखों की चपत

Thu, 29 May 2014 12:19 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। कस्बे में इन दिनों एटीएम बदलकर पैसे चुराने वाले युवकों का गिरोह सक्रिय है। ये युवक ऐसे लोगों को निशाना बनाते है, जिन्हें अपना एटीएम चलाना नहीं आता। ऐसे ही गिरोह का शिकार हुए गांव फतेहपुर के ईशम सिंह के 87 हजार व हाबड़ी के जयप्रकाश के 40 हजार रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन


ईशम सिंह ने बताया कि उसका अकाउंट पीएनबी फतेहपुर में है नौ  मई को वह और उसका लड़का एटीएम से पैसे निकलवाने गए थे। लेकिन तीन-चार बार कोशिश करने के बाद जब उनके पैसे नहीं निकले। इतने में तीन युवक अंदर आए और कहने लगे कि हम आपका एटीएम चला देते हैं और उसके बाद उनमें एक युवक ने उनके एटीएम से 13000 रुपये निकालकर उन्हें दे दिए।

लेकिन इसी बीच युवकों ने चालाकी से ईशम सिंह का एटीएम बदल लिया और उन्हें उसी बैंक का दूसरा एटीएम दे दिया। ईशम सिंह पैसे लेकर घर आ गया तो 12 बजकर 41 मिनट पर उसके फोन पर मैसेज आया कि उसके अकाउंट से 12000 रुपये और निकाले गए है।
विज्ञापन


पैसे निकालने का मेसेज आने के तुरंत बाद वह बैंक में गए और कहा कि उसके खाते से 12000 रुपये निकले हैं। बैंक मैनेजर ने उसकी सुनवाई किए बिना ये कहा कि ये पैसे उन्होंने ही निकाले होंगे। 10 मई को फिर से ईशम सिंह के फोन पर सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर एक के बाद एक तीन मेसेज आए जिसमें उसके अकाउंट से 25000 रुपये निकल गए। ईशम सिंह सुबह दस बजे फिर से बैंक पहुंचे और मैनेजर को फोन मेसेज दिखाए। जिसके बाद बैंक अधिकारी ने ईशम सिंह के खाते व एटीएम की जांच की तो पता चला कि जो एटीएम ईशम सिंह के पास है वो किसी ओर का है।

जिसके बाद ईशम ने बैंक मैनेजर से प्रार्थना की उसके खाते से सारे पैसे उसके लड़के के अकाउंट में डाल दिए जाए। लेकिन बैंक मैनेजर ने उसके पैसे ट्रांसफर करने के बजाये अकाउंट में किसी भी ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी और कहा कि अब उनके अकाउंट से पैसे नहीं निकलेंगे। बैंक की इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर ईशम सिंह अपने घर चला गया। लेकिन इन सब के बावजूद 11 और 12 मई को भी उसके अकाउंट से 25-25 हजार रुपये निकल गए।

11 मई को रविवार होने के कारण बैंक बंद था, लेकिन ईशम सिंह ने इसकी सूचना फोन पर मैनेजर को दी लेकिन बैंक मैनेजर ने फिर से कहा कि आपका अकाउंट ब्लाक कर दिया गया, इसलिए आपके पैसे अब नहीं निकल सकते। 12 मई को फिर से 25 हजार निकलने के बाद ईशम सिंह बैंक गया तो बैंक मैनेजर ने कहा कि वे उनका समाधान करेंगे। लेकिन तब से लेकर आज तक ईशम सिंह को कोई समाधान नहीं निकला।


हाबड़ी निवासी जयप्रकाश ने बताया कि इसी दिन उसके पिता जो कि स्टेट बैंक आफ इंडिया पूंडरी के एटीएम से पैसे निकलवाने गए थे लेकिन कुछ युवकों ने उनका एटीएम बदल लिया और उससे 40 हजार रुपये निकाल लिए।
वहीं पीएनबी फतेहपुर के बैक मैनेजर धर्मचंद मच्छाल ने बताया कि एटीएम प्रयोग के सही निर्देशों का पालन न करने के कारण उसके साथ ये घटना हुई। बैंक को सूचना देने के बाद उसके अकाउंट से राशि निकलने पर उन्होेंने कहा कि बैंक से अकाउंट को ब्लाक कर दिया था। मामले की जांच की जा रही है।

कहीं नहीं हो रही है सुनवाई : ईशम
ईशम सिंह ने बताया कि 9 मई को उनके साथ ऐसी घटना हुई, जिसके बारे में अब उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही और न ही पुलिस इस मामले में कुछ कर रही। हालांकि बैंक से मिली सीसीटीवी फुटेज में साफ है कि तीन युवक ईशम सिंह के एटीएम से पैसे निकालते दिखाई दे रहे हैं और इन्हीं तीनों युवकों ने हाबड़ी निवासी का भी एटीएम कार्ड बदला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें