संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जिला और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। आगरा स्थित आर्यभट्ट स्कूल में आयोजित आठवीं राष्ट्रीय स्तरीय रोलर स्केटिंग बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के तीन होनहार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिसर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं के छात्र चेतन, कक्षा चौथी की छात्रा पन्वी तथा कक्षा तीसरी की छात्रा समीक्षा ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक जीता। तीनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार तालमेल और रणनीति के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की और विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
प्रतियोगिता से विजयी होकर विद्यालय लौटने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, चेयरपर्सन निधि कंसल, मैनेजर गौरव गर्ग तथा प्रधानाचार्य डॉ. संत कौशिक ने विजेता खिलाड़ियों
को फूल मालाएं पहनाकर, मिठाइयां खिलाकर और तालियों की गूंज के साथ सम्मानित किया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का प्रतिफल है।