फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेशी पर गैरहाजिर तीन वांछित गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पीओ पकड़ो स्टाफ की ओर से अलग-अलग मामलों में अदालत से जमानत लेकर फरार हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में गठित टीम ने कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि एएसआई राजकुमार की टीम ने वांछित आरोपी सिरटा रोड कैथल निवासी विजय को काबू किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने 27 अक्तूबर 2023 को थाना शहर क्षेत्र में जाट धर्मशाला के पास अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर उसे चोटें पहुंचाईं।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना शहर में मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत प्राप्त करने के बाद फरार हो गया था, जिसे न्यायालय द्वारा 20 दिसंबर 2025 को उद्घोषित आरोपी घोषित किया गया था।

दूसरे मामले में एएसआई महासिंह की टीम ने गांव कमालपुर निवासी होशियार सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को 22 अप्रैल 2020 को लॉकडाउन के दौरान थाना कलायत पुलिस ने पांच बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू किया था। इस मामले में भी आरोपी ने न्यायालय से जमानत लेने के बाद फरार होकर भूमिगत हो गया था, जिसके चलते न्यायालय ने उसे 16 दिसंबर 2025 को वांछित आरोपी घोषित किया था।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में एसआई सतीश कुमार की टीम ने गांव फ्रांसवाला निवासी नवाज अली उर्फ अज्जी को काबू किया। आरोपी पर 23 मई 2023 को पठान मोहल्ला, सीवन गेट कैथल से मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप है। इस संबंध में थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में आरोपी जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था, जिसे न्यायालय द्वारा 26 नवंबर 2025 को उद्घोषित आरोपी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें