फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार काबू, 233 बोतल शराब बरामद

Sat, 03 Jan 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने अलग-अलग पांच मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 233 बोतल शराब बरामद की है। उधर, एंटी नारकोटिक सेल ने चीका क्षेत्र से नशा तस्कर को 13.97 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है। पूछताछ में सामने आए हेरोइन सप्लायर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि तितरम पुलिस के एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम गश्त के दौरान तितरम से प्यौदा रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर प्लास्टिक कट्टे को फेंका और भाग निकला। प्लास्टिक कट्टे से 28 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


दूसरे मामले में थाना चीका पुलिस के पीएसआई कमलदीप सिंह की टीम ने गांव हरिगढ़, किंगन निवासी राजेश के पशुबाड़ा पर दबिश दी। आरोपी राजेश को 11 गत्ता पेटियों में रखी 125 बोतल देसी शराब सहित काबू किया गया।

तीसरे मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के एचसी अनिल कुमार की टीम को सूचना मिली। कांगथली रोड, क्केहड़ी पर नाकाबंदी कर पैदल आए आरोपी सुखासिंह को प्लास्टिक कैनी में रखी 11 बोतल हथकड़ी शराब सहित गिरफ्तार किया गया।

चौथे मामले में थाना शहर पुलिस के एचसी नरेश कुमार की टीम ने चंदाना गेट, कैथल निवासी राहुल की दुकान पर दबिश दी। आरोपी राहुल को 11 बोतल अंग्रेजी शराब और 5 बोतल देसी शराब सहित काबू किया गया।

पांचवे मामले में सीआईए-1 पुलिस के एचसी धनपत सिंह की टीम को गुप्त सूचना मिली। पाबसर बीड़ से क्केहड़ी जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर बाइक पर सवार आरोपी गुरप्रीत को प्लास्टिक कैनी में रखी 53.75 बोतल हथकड़ी शराब सहित गिरफ्तार किया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई राजकुमार की अगुवाई में एएसआई जगभान सिंह की टीम सायंकालीन गश्त के दौरान बस अड्डा चीका पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक मार्केट चीका निवासी लितेश कुमार नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करता है और इस समय हैफेड रोड के समीप ट्रक मार्केट की एक गली में किसी को हेरोइन देने के लिए खड़ा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और लितेश कुमार को काबू कर लिया। एईटीओ कैथल दीपक दत्त की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक पन्नी में 13.97 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसके बाद एएसआई राजेश कुमार ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया।

आरोपी लितेश कुमार ने खुलासा किया कि उसे यह हेरोइन वार्ड नंबर 14, चीका निवासी बूटा सिंह ने सप्लाई की थी। इस पर एएसआई राजेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए सप्लायर आरोपी बूटा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बूटा सिंह के कब्जे से 4 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी लितेश कुमार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी बूटा सिंह का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें