फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी कॉलेज की तीन छात्राएं टॉप-10 में

Thu, 08 May 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। आईजी पीजी महिला महाविद्यालय की एमए अर्थशास्त्र की तीन छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की टॉप 10 सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। इनमें कोमल रानी ने पांचवां, सोनाली ने आठवां और शीतल रानी ने 10वां स्थान हासिल किया है। यह जानकारी प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से एमए अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष के तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें कॉलेज की कोमल रानी ने 500 में से 383 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सोनाली ने 379 अंक प्राप्त कर आठवां और शीतल रानी ने 369 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया है। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने सभी को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें