फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जीपीएटी में तीन विद्यार्थियों को मिली सफलता

Thu, 06 Jul 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी फार्मेसी कॉलेज के तीन विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया लेवल की जीपीएटी (ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट) में सफलता हासिल की। इनमें दिनेश, चिराग और गुरमीत शामिल हैं।
विज्ञापन


महाविद्यालय के आठवें सेमेस्टर के विद्यार्थी दिनेश ने इस परीक्षा में 99.78 एनटीए स्कोर के साथ 139 ऑल इंडिया रैंकिंग हासिल की। इसके अतिरिक्त पांचवें सेमेस्टर के चिराग ने 97.65 एनटीए स्कोर के साथ 1491 ऑल इंडिया रैंकिंग हासिल की। आठवें सेमेस्टर के गुरमीत ने 81.75 एनटीए स्कोर के साथ यह परीक्षा पास की। यह परीक्षा विद्यार्थियों के एम फार्मेसी कोर्स के प्रवेश में सहायक सिद्ध होगी।

कॉलेज के प्रधान सुनील चौधरी, निर्देशक नवनीत गोयल अधिवक्ता एवं प्रधानाचार्या डॉ. रश्मि मनचंदा ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन भी किया। आरकेएसडी संस्थाओं के चेयरमैन साकेत मंगल अधिवक्ता, उप प्रधान अश्वनी शोरेवाला, नरेश शोरेवाला, महासचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बंसल ने भी तीनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भेजी।
विज्ञापन


रश्मि मनचंदा ने बताया कि आरकेएसडी फार्मेसी कॉलेज की 2023-24 की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक डॉ. हरजिंदर कौर, उपासना, अनुराधा, रूपल मित्तल व विवेक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें