कैथल। पुलिस ने तीन शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर 35.75 बोतल देसी, आठ बोतल हथकढ़ी शराब और 550 लीटर लाहन बरामद की है। चौकी किठाना पुलिस की टीम ने एचसी राकेश कुमार के नेतृत्व में किठाना निवासी सुरेश कुमार की दुकान पर छापा मारा। वहां से आरोपी को पकड़ा और 35.75 बोतल देसी शराब बरामद की। थाना सीवन पुलिस की टीम ने एचसी बलजीत सिंह के नेतृत्व में डेरा संधु, उमेदपुर निवासी केहर सिंह के पशुबाड़े पर दबिश दी। वहां से दो प्लास्टिक ड्रमों में 400 लीटर लाहन बरामद हुआ। आरोपी को भी पकड़ा। थाना कलायत पुलिस ने एचसी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में रामगढ़ पांडवा गांव में खेत में बने एक मकान में छापा मारा। बाथरूम से एक ड्रम में 150 लीटर लाहन बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि यह खेत गांव के काशा ने ठेके पर लिया हुआ है। संवाद