फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को दबोचा

Wed, 15 Jan 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को दबोचा है। इन आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद दो आरोपियों को जेल भेजने के साथ एक आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम सायंकालीन गश्त दौरान मूंदड़ी पशु अस्पताल के पास मौजूद थी। वहां पर पुलिस टीम को सूचना मिली कि मोनू गुर्जर निवासी छप्रिया जिला करनाल तथा प्रवीण निवासी नैना विदेश में बैठकर विभिन्न जगहों पर फिरौती की मांग करते है तथा ना देने की एवज में फायरिंग करवा देते हैं। उन्होंने फिरौती की मांग करने के लिए विभिन्न लड़कों को अपने गैंग में शामिल कर रखा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इस गैंग का सदस्य सिसला निवासी जीतू इस समय गैंग के अन्य सदस्यों के पास देसी पिस्तौल भिजवाने के लिए मूंदड़ी नहर पुल के पास खड़ा है। उसे दबिश देकर काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए मूंदड़ी नहर पुल के पास दबिश देकर संदिग्ध सिसला निवासी जीतू उपरोक्त को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से .32 बोर का कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में केस दर्ज करके आरोपी जीतू को मौके पर पहुंचे एसआई विरेंद्र सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जीतू से पूछताछ उपरांत उनके गिरोह में शामिल आरोपी कठवाड निवासी गुरुनाथ और रसूलपुर निवासी शिवकुमार को भी काबू कर लिया गया। सभी आरोपी मंगलवार को अदालत में पेश किए गए, जहां से आरोपी गुरुनाथ का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया और शेष दोनों आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें