फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के तीन गांवों में मार्च माह तक शुरू किए जाएंगे बिजली के 33 केवी के सब स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा जिले के तीन गांवों में जल्द ही नए 33 केवी सब स्टेशन शुरू किए जाएंगे। नए सब स्टेशन बनने से तीनों गांवों सहित आसपास के दर्जनों गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा। सब स्टेशन बनाने का निगम का कार्य अब अंतिम चरण है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस कार्य को पूरा होने में करीब दो महीने का समय और लगेगा। मार्च माह में काम पूरा होने पर इन सब स्टेशनों से बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे नए सब स्टेशन-कैथल जिले के गांव चक पाडला, तितरम और गुहला-चीका क्षेत्र के गांव पाबसर में तीन स्टेशनों से बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी। इन गांवों में से गांव चक पाडला में करीब सवा दो से ढाई करोड़ रुपये और गांव तितरम में बन रहे सब स्टेशन पर भी इतनी ही राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा गांव पाबसर में बन रहे स्टेशन पर साढ़े तीन से चार करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है।
10 हजार बिजली कनेक्शन होंगे जारी - इन तीन नए सब स्टेशनों के शुरू होते ही करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को इनका लाभ होगा। प्रत्येक स्टेशन पर करीब 10 हजार बिजली के कनेक्शन उपभोक्ताओं को जारी किए जाएंगे। जिन स्टेशनों से पहले उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जा रही है, नए स्टेशनों से कनेक्शन मिलने के बाद पुराने स्टेशनों पर भी लोड कम होगा।
विज्ञापन

जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का प्रयास-निगम के एसडीओ केशव कुमार ने बताया कि निगम द्वारा जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने का प्रयास है। मार्च माह में ही कार्य को पूरा कर बिजली सप्लाई शुरू होने का अनुमान है। कार्य पूरा होते ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें