अंबाला रोड स्थित राजकीय पीजी कालेज मेें युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आगामी 11 फरवरी से 13 फरवरी तक जोनल युवा महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। जिसके लिए कॉलेज मेें तैयारियां की जा रही हैं। इसके बाद पूरे कार्यक्रम की देखरेख में अलग-अलग टीमें बनाई गई है। जिसमें प्रो. रेनू गुप्ता को कार्यक्रम ऑर्गेनाइजेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अन्य कॉलेजों में भी इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विदित रहे जनवरी माह में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आरकेएसडी कालेज में युवा महोत्सव आयोजित होना था। लेकिन इसके बाद विभाग की मीटिंग के बाद इससे स्थानांतरित किया गया। अब ये कार्यक्रम राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित होगा। आरकेएसडी कालेज में कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागी टीमें तैयारियों में जुट गई है।
आरकेएसडी कालेज की तीस टीमें लेगी भाग- आरकेएसडी कालेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ओवर ऑल इंचार्ज डा. अशोक अत्रि ने बताया कि यूथ फेस्टिवल तीन विधाओं में संपन्न होगा। जिनमें नृत्य, गायन और ड्राइंग शामिल है। उन्होंने कहा कि कॉलेज से तीस टीमें जिनमें लगभग 125 विद्यार्थी अपनी प्रस्तुति देंगे। ये विद्यार्थी हर विधाओं में हिस्सा लेंगे।
इससे पहले इन जगहों पर आयोजित हुआ युवा महोत्सव- युवा एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा अक्तूबर 2015 में राजकीय कॉलेज कैथल में, 2016 में डीएवी कालेज चीका, 2017 में परशुराव कॉलेज कुरुक्षेत्र, 2018 में पिहोवा के भोरियां में स्थित राजकीय कॉलेज व इसके बाद साल 2019 में राजकीय कॉलेज पिहोवा में आयोजित हुआ है। अब पांच साल बाद दोबारा राजकीय पीजी कॉलेज कैथल में आयोजित होने जा रहा है।
युवा महोत्सव में 20-22 कालेज की टीमें लेगी हिस्सा- कार्यक्रम संयोजक प्रो. रेनू गुप्ता ने बताया कि यूथ फेस्टिवल में जिले के पंद्रह कॉलेज के अलावा बाहर के कालेजों सहित कुल 22 कॉलेजों की टीमें भाग लेगीं। जिनकी तैयारी के लिए अलग-अलग कमरों की व्यवस्था की गई है। इस बार हरियाणवी कल्चर पर ज्यादा फोकस किया गया है।
कालेज प्रिंसिपल डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि 11 फरवरी से 13 फरवरी तक जोनल यूथ फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए सभी टीम सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार कार्यक्रम में कोविड-19 की गाइड लाइनों का पूरा पालन किया जाएगा। स्टेज को भी सैनिटाइज करवाया जाएगा। 400 से ज्यादा की संख्या में दर्शकों बैठाने की अनुमति नहीं होगी।