कैथल। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब शुक्रवार को दूसरे दिन लगातार डेंगू के तीन संक्रमित केस मिले है। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 31 हो गई है।
शुक्रवार को डेंगू के दो मामले सेरधा व कलायत में एक संक्रमित मरीज सामने आया है। इन जगहों पर नए केस मिलने के बाद यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फॉगिंग का कार्य करवाया।
इसके बाद इन मरीजों के अलावा बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लिए। इसकी जांच के लिए लैब में सैंपल भेजा जाएगा। डेंगू से बचाव के लिए एंटी लारवा गतिविधि की 550 टीमें बनाई हैं। स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन व डेंगू के बचाव के जिला संयोजक डा. नीरज मंगला ने बताया कि शुक्रवार को भी डेंगू के तीन संक्रमित मामले सामने आए हैं।