फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन नए केस, सक्रिय मरीज 16

Sat, 15 Apr 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में शुक्रवार को तीन नए कोरोना केस मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 16 हो गई है। इसके बावजूद जिला नागरिक अस्पताल में प्रबंध नहीं दिख रहे। अस्पताल आने वाले मरीजों को मास्क लगाने के लिए जागरूक तक नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चिंता मेें है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सैंपलिंग के कार्य में तेजी लाई गई है। लोगोंं को महामारी से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि कोरोना महामारी से बचने के लिए हिदायतों का लगातार पालन करें।

अप्रैल महीने में अब तक कुल 18 केस मिल चुके हैं जबकि इसमें से केवल छह मरीजों ने ही कोरोना को मात दी है। शुक्रवार को तीन केस मिलने के बाद सक्रिय केस 16 हो चुके हैं। इनका इलाज होम आइेसोलेशन में चल रहा है। वीरवार को कुल 184 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट आना बाकी थी। जिले में अब कोरोना महामारी बढऩे के बाद प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। 377 की मौत कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें