फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 40 वर्ष पुराने सहपाठी एक-दूसरे से मिलकर हुए भावुक

Sat, 15 Apr 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एकत्रित पुरातन छात्र।
विज्ञापन
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1982 में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले सहपाठी शुक्रवार को उसी विद्यालय प्रांगण में इकट्ठे हुए। वे इस दौरान एक-दूसरे से मिलकर भावुक हो गए। गौरतलब है कि ऐसे लगभग 25 छात्रों को स्कूल में आमंत्रित किया गया था लेकिन इनमें से 10 लोग ही पहुंच सके। इस मौके पर उन्होंने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। अपने-अपने अध्यापकों के बारे में अपने अनुभव सांझा किए। अपनी कक्षा की शरारतों को याद किया और गीत-संगीत का भी कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन


सभी ने मिलकर कुछ पुराने गीत गाए और 40 वर्ष पूर्व के अपने कमरों को भी याद किया। इस अवसर पर इमली के पेड़ से भी लिपट कर अपनी यादें तरोताजा की। इस बैच के बहुत सारे छात्र अब समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी-अपनी सेवाएं दे रहे हैं और कुछ लोग सेवानिवृत्ति के पड़ाव पर भी खड़े हैं। उन्होंने अपने-अपने परिवार व बच्चों के बारे में भी जानकारियां साझी की। इस बैच के अन्य लोगों को भी जल्द ही इस मंच पर लाने का वादा किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से महेश अहूजा को प्रधान, डॉ प्रद्युम्न भल्ला को महासचिव एवं अनिल शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी। विश्वजीत ने कुछ पुराने फिल्मी गीत और गज़लें गाकर सब को आनंदित किया। डॉ. प्रद्युम्न भल्ला ने की अपनी कुछ कविताएं सुनाईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परमजीत सिंह ने पटियाला, कृष्ण सुनेजा ने कुरुक्षेत्र से शिरकत की। अन्य उपस्थित छात्रों में राजेश मक्कड़, मुकेश वर्मा, प्रद्युम्न भल्ला, विश्वजीत, बिल्लू और अनिल शर्मा प्रमुख रहे। इन सभी साथियों की अगली बैठक 14 मई को इसी विद्यालय में आयोजित होगी। महेश आहूजा ने कहा की अगली बैठक में लगभग 30 लोग शामिल होंगे और भविष्य में सामाजिक सेवा के कार्य करने वाले भी विचार विमर्श किया जाएगा। अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। डॉ. प्रद्युम्न भल्ला ने विशेष रुप से विद्यालय प्राचार्य रविंद्र शर्मा का भी सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें