फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेड़े में तीन नई बसें शामिल

Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज के कैथल बेड़े में शुक्रवार को फिर से तीन नई बसें शामिल हुई हैं। इनके शामिल होने के बाद कैथल डिपो के बेड़े में रोडवेज की बसों की संख्या बढ़कर कुल 152 हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इनमें से 23 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं जबकि 131 बसें हरियाणा रोडवेज की है। इसमें से कुल पांच बसें मिनी बसें हैं। जैसे-जैसे रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है तो वैसे-वैसे बंद पड़े रूटों पर उन्हें लगातार चलाया जा रहा है। बसों की संख्या बढ़ने से रूटों पर बसें आने के बाद यात्रियों की परेशानियां भी लगातार कम हो रही हैं।

रोडवेज विभाग के कैथल डिपो में दिसंबर 2022 से लेकर अब तक कुल 48 बसें डिपो में आ चुकी हैं। इसमें से आठ बसें पुरानी हैं, जो दिल्ली डिपो से बीएस तकनीक की है जबकि अन्य 40 बसें टाटा की हैं। वहीं, कुल 70 बसें और डिपो के बेड़े में शामिल होनी हैं। इसमें 40 बसें और टाटा की आनी है। जबकि 20 बसें मिनी और दस बसें एसी बसें डिपो में शामिल होनी है। इन सभी बसों के शामिल होने के बाद कैथल डिपो में कुल 220 से अधिक बसों का बेड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन


कैथल डिपो में नई बसें आने के बाद लंबे रूट भी शुरू किए गए हैं। इससे भी जिले के यात्रियों को काफी सुविधा मिली है। नई बसें आने के बाद कैथल से जयपुर, कैथल से कटरा, कैथल से देहरादून और हरिद्वार के लिए चार साल से बंद पड़ी बस सेवा को शुरू किया गया है। इसके अलावा ग्रामीण रूटों पर भी बसों की संख्या को लगातार बढ़ाया जा रहा है।

कैथल रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को तीन नई बसें आई हैं, जो टाटा कंपनी की बीएस छह तकनीक की हैं। अभी सरकार की तरफ से कैथल डिपो में और बसें आनी है। अब जिले की जनसंख्या के हिसाब से रोडवेज का बेड़ा भी 250 बसों का हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें