फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो कुछ है दे दो, वर्ना चाकू से काटकर ड्रेन में फेंक देंगे

Thu, 22 May 2014 11:46 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। टाटा सूमो चालक और उसके साथियों ने टैक्सी में पूंडरी से कैथल के लिए बैठी तीन सवारियों से तीन चार हजार रुपये और तीन मोबाइल लूट लिए। मुंदड़ी के पास राजस्थान और उत्तर प्रदेश वासी तीनों कारीगरों को लूटने के बाद चालक और उसके साथी फरार हो गए।
विज्ञापन


बाद में पीड़ितों के हाथ लगे लुटेरों के एक मोबाइल ने उनकी सारी पोल खोल दी और पुलिस ने सात आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि राजस्थान के जिला धौलपुर वासी रामु तथा मोनु और यूपी के जिला आगरा के तातपुर निवासी भीमसेन दो वर्षों से कैथल और मूंदड़ी में  मार्बल लगाने का धंधा करते हैं।
विज्ञापन



वे 19 मई की रात को अपने किसी परिचित से मिलने के बाद कैथल आने के लिए पूंडरी बस अड्डे पर खड़े थे। तभी एक टाटा सूमो चालक ने कैथल जाने वाली सवारियों को आवाज लगाई, जिस पर तीनों गाड़ी में बैठ गए। उनके साथ सूमो में छह अन्य व्यक्ति भी बैठे थे।

रास्ते में मूंदड़ी से पहले काकौत में दो सवारी छोड़ने का बहाना करते हुए ड्रेन के पास तीनों को धमकाया कि जो कुछ है, हमारे हवाले कर दो, वर्ना चाकुओं से काटकर ड्रेन में फेंक देंगे। इसके बाद तीनों के मोबाइल और चार हजार रुपये लूटे तथा उन्हें वहीं उतार कर फरार हो गए।

जाते समय मोबाइल और पचास रुपये दे गए लुटेरे
जाने से पूर्व तीनों को लुटेरे उनके मोबाइल एवं 50 रुपये किराये के लिए भी दे गए। इसी बीच एक लुटेरे का मोबाइल वहीं गिर गया, जिसे चुपके से कारीगर रामु ने उठा लिया।

जैसे-तैसे कैथल पहुंचने के बाद तीनों ने लुटेरों के मोबाइल को ऑन किया। इसके बाद आरोपियों के साथी ने इस मोबाइल पर कॉल किया और अपना नाम-पता बताया और अपने साथी का नाम लेकर बात करवाने को कहा। कारीगरों ने अगले दिन मूंदड़ी वासी अपने परिचित रामपाल को साथ लेकर पुलिस को सूचना दी।

 जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक रामु, विजय तथा पाई निवासी नरेश उर्फ काला को गिरफ्तार कर गाड़ी कब्जा मेें ले लिया है। तीनों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया।

जहां से नाबालिग होने के चलते विजय को अंबाला बाल सुधार गृह भेज दिया गया। जबकि शेष दोनों आरोपियों राजू और नरेश कुमार का अन्य साथियों के बारे में पूछताछ एवं लूटी नकदी और मोबाइल बरामद करने के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। शेष चार आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा सभी सातों आरोपी पाई के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें